1 केले को बिना काटे तोड़े 3 लोगो में कैसे बाटेंगे ? Paheliyan


2
9 shares, 2 points

20 मजेदार पहेलियां

इन पहेलियों को पढ़ कर आपका दिमाग खुल जायेगा और दुसरो को पूछ कर उनके दिमाग से खेल सकते है।

पहेली 1. एक व्यक्ति अपनी कार में बैठा हुआ है, उसे वहां से दो दरवाज़े दिखाई देता है, एक लाल व एक हरा । वह व्यक्ति सबसे पहले कौन सा गेट खोलेगा?

जवाब:- वह व्यक्ति सबसे पहले अपनी कार की गेट खोलेगा।

पहेली 2. मैं एक आदमी को दो बना देता हूं, मै कौन हूं?

जवाब:- दर्पण (Mirror), जब आप दर्पण के सामने जाते है तब अपनी छवि दिखाई देती हैं।

पहेली 3. ऐसी कौन सी चीज है, जो खाने से पहले नही दिखाई देती हैं?

जवाब:- ठोकर

पहेली 4. मुझे उलट कर देखो, दिखूँ नवजवान। कोई नहीं रह पाए में से अलग बच्चे, बूढ़े जवान, बताओ मैं कौन हूं?

जवाब:- वायु
अगर इसको उलट देते है तब युवा हो जाता है।

पहेली 5. चार अक्षर का मेरा नाम, टीम टीम तारे बनाना मेरा हाथ,
शादी, उत्सव या त्यौहार में सब जलाए बार बार। बताओ मैं क्या?

जवाब:- फुलझड़ी
यह एक प्रकार का फटका है जो बच्चो को ज्यादा पसंद का हैं।

पहेली 6. भारत के अधिकतर लोग किस देश की नागरिकता ग्रहण कर रही हैं?

जवाब:- कनाडा
भारत के अधिकतर लोग कनाडा देश की नागरिकता ग्रहण कर रही हैं।

पहेली 7. सर है, दुम है, मगर पाऊं नही है उनके,
पेट है, आंख है, मगर कान नहीं है उनके।
बताओ वह क्या है?

जवाब:- सांप (Snake)

पहेली 8. सर पे पत्थर, मुंह में ऊंगली,
बिना पैर के मारूं कुंडली।
बताओं मैं कौन ?

जवाब:- अंगूठी
रत्न जड़ित अंगूठी जिसको हाथो की ऊंगली में पहनी जाती है।

पहेली 9. जा जोड़ दे तो बने जापान,
बड़े बड़ों के मुंह की है शान,
बनारसी यह जाना जाता,
दवातो में रंग है जमाता।
बताओ वह क्या है?

जवाब:- पान
बनारसी पान बहुत प्रसिद्ध है। अगर पान में जा जोड़ते है तब जापान हो जाता है।

पहेली 10. पैर नही है फिर भी चलती रहती है,
दोनो हाथो से मुंह को पोछती रहती है।

जवाब:- घड़ी

पहेली 11. बिजली का सबसे अच्छा कंडक्टर कौन सा पदार्थ होता है?

जवाब:- चांदी
बिजली का सबसे अच्छा कंडक्टर चांदी होता है, उसके बाद तांबा और सोना होता है।

पहेली 12. चार आदमी को एक गड्ढा खोदने के लिए 2 दिन लगता है, अब वही गड्ढा खोदने के लिए 2 आदमी को कितने दिन लगेगा?

जवाब:- चार आदमी उस गड्ढे को पहले से खोद चुके है। इसी को हम पहेली कहते है।

पहेली 13. खाने की ऐसी चीज जो टूटने पर साबुत से ज्यादा उपयोगी होती हैं?

जवाब:- अंडा

पहेली 14. ऐसी क्या चीज है जो तुमसे जुड़ा हुआ है और दूसरे इसका उपयोग ज्यादा करते है?

जवाब:- तुम्हारा नाम

पहेली 15 ऐसी कौन सी बैग है जो भीगने पर भी काम आता है?

जवाब:- टी बैग (Tea Bags)

पहेली 16. ऐसे क्या चीज है जो एक बार निकल जाने पर कभी वापिस नही आता है?

जवाब:- समय (Time)
समय बीत जाने के बाद वह वक्त कभी नहीं आता है।

पहेली 17. जादू की डंडी को देखो कुछ खाए ना पिए,
नाक दबा दो तुरंत रोशनी चारो ओर फैलाए। बताओ वह क्या है?

जवाब:- टॉर्च

पहेली 18. जब भी वह नहाती है तो थोड़ी छोटी हो जाती है, बताओ वह क्या है?

जवाब:- साबुन

पहेली 19. ऐसी कौन सी चीज है जो ना चमड़े से, ना मास से, और ना ही हड्डी से बनी है। फिर भी उसमे जीव बसता है। बताओ वह क्या है?

जवाब:- पिंजरा

पहेली 20. एक केले को बिना काटे तोड़े तीन लोगो में कैसा बाटोगे?

जवाब:- Banana Shake बनाकर। 😜

इसी को पहेली कहते है जिसके अजीबो गरीब जवाब होते है। अगर इसका कोई दूसरा जवाब पता होगा तो कमेंट कीजिए ।


Like it? Share with your friends!

2
9 shares, 2 points

What's Your Reaction?

Funny Funny
0
Funny
confused confused
6
confused
love love
4
love
lol lol
8
lol
omg omg
0
omg

Comments

comments