25 बेस्ट पहेलियाँ | Paheliyan by Mehul Jain


-2
3 shares, -2 points

25 Best Paheliyan by Mehul Jain

पहेली:- 1 बताइए किस व्यक्ति का जन्मदिन हर साल नहीं आता है?
जवाब:– जो व्यक्ति 29 फरवरी को जन्म लिया होगा, उनका प्रति वर्ष जन्मदिन नही आता है। क्यूंकि लिप वर्ष हर चार साल के बाद आता है।

पहेली:- 2 ऐसी कौन सी वस्तु है जो गर्मी हो या सर्दी हमेशा ठंडी ही रहती है ?
जवाब:–
बर्फ

पहेली:- 3 ऐसा कौन सा पति है जो जंगल में भी रहता है और शहर में भी रहता है?
जवाब:–
वनस्पति, पेड़ पौधे जो की जंगल में होते ही है परंतु शहरों में भी संरक्षित किया जाता है ताकि पर्यावरण को संतुलित किया जा सके।

पहेली:- 4 ऐसी कौन सी चीज है जिसकी गर्दन होती है लेकिन सिर नहीं?
जवाब:–
बोतल।

पहेली:- 5 मैं काली मेरे बच्चे गोरे, मुझे छोड़ मेरे बच्चे को खाले, बताओ क्या?
जवाब:–
सिंघाड़ा, यह उपर से काला होता है परन्तु अंदर से दूध जैसे सफेद।

पहेली:- 6 मनुष्य की कौन सी हड्डी कॉन्क्रीट से भी मजबूत होती है?
जवाब:–
जांग की हड्डी, यह हड्डी हमारे शरीर का महत्वपूर्ण स्तंभ है जो चलने, दौड़ने और अन्य सभी प्रकार के कार्य करने में सक्षम बनाते है।

सवाल:- 7 भारतीय महिला दिवस किसकी याद में मनाया जाता है ?
जवाब:–
सरोजनी नायडू, वे भारत की प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी तथा कवयित्री थी। उनको भारत कोकिला अर्थात् नाइटिंगेल ऑफ इंडिया के नाम से भी जाना जाता है।

पहेली 8:- वह कौन सा मुख है जो सुबह से लेकर शाम तक आसमान की ओर देखता रहता है।
जवाब:–
सूरजमुखी का पुष्प।

पहेली 9:- तुम मुझमें से जितना निकालोगे में उतना बड़ा होता जाउँगा, बताओ मैं क्या हूं?
जवाब:–
छेद

पहेली 10- अगर आपके सामने आपकी बहन निर्वस्त्र रूप में सामने आ जाए तो आप क्या करेंगे?
जवाब:–
उनको गोदी में उठा लेंगे। क्योंकि वह बच्ची और ना समझ होगी। इस तरह के प्रश्न इंटरव्यू में पूछे जाते है। इंटरव्यू पैनल आपके व्यक्तिगत के बारे में जनाना चाहे तो इस प्रकार के प्रश्न पूछे लिए जाते है।

पहेली 11- ऐसा कौनसा धर्म है जिसको आगे से पढ़ो या पीछे से नाम नहीं बदलता ?
जवाब:–
ईसाई धर्म है जिसको आगे से पढ़े या पीछे उलट कर वही पढ़ा जाएगा।

पहेली 12- ऐसा कौन सा पक्षी है जो शेर की तरह दहाड़ता है?
जवाब:–
नर शुतुरमुर्ग

पहेली 13- चिंता करके हो गए पीले, सज्जन है ये बड़े रसीले बताओ क्या?
जवाब:–
आम

पहेली 14- ऐसा कौन सा फल है जिसको सीधा लिखने पर लड़की का नाम आता है ?
जवाब:–
सीताफल

पहेली 15- हमने देखा जहां- जहां ज S मिली घूमती वहां – वहां बताओ क्या?
जवाब:–
नजर

पहेली 16- नीचे दी गई चित्रों को हल करके सब्जी का नाम बताओ?

जवाब:– बैंगन

पहेली 17- सभी लोग मुझे खाने के लिए खरीदते है पंरतु कभी खाते नहीं है ?
जवाब:–
प्लेट

पहेली 18- औरों के घर घुस जाए जब तक घर का कोई जागे, जो पा जाए लेकर भागे। बूझो तो जाने?
जवाब:–
चोर

पहेली 19- वह क्या है जो बाएं हाथ से पकड़ सकते हो लेकिन दाएं हाथ से नहीं पकड़ सकते?
जवाब:–
खुद का दांया हाथ

पहेली 20- रोटी- सा गोल, पर उससे पतला, खाना उसे बाद में, नाम पहले बताना।
जवाब:–
पापड़

पहेली 21- वह क्या है जिसे लड़की फ्री में किसी को भी दे सकती है ?
जवाब:– धोखा 🤣

पहेली 22 – सफेद रंग के हाथी किस देश में पाए जाते है ?
जवाब:–
थाईलैंड, यह एक जीके के प्रश्न है जो आपके इंटेलिजेंट बायेगा।

पहेली 23- वह कौनसा काम है जो लड़का और लड़की दोनों नंगे होकर करते है ?
जवाब:–
नहाना

पहेली 24 – वकील के बेटे का एक्सीडेंट हो गया उसे हॉस्पिटल ले जाया गया डॉक्टर ने आते ही कहा ये तो मेरा बेटा है। बताओ कैसे ?
जवाब:–
क्योंकि वह डॉक्टर उस लड़के की मां थी।

पहेली 25 – एक लड़के ने लड़की से उसका नाम पुछा लड़की ने जवाब दिया मेरा नाम इस तारीख में छुपा है, 12-01-2001 | तो बताओ लड़की का नाम क्या है?
जवाब:–
अंग्रेजी के अल्फाबेट में 12 नंबर पर L, 01 नंबर पर A, 20 नंबर पर T और 01 नंबर पर A आता है। इन सबको एक साथ लिखने पर LATA आता है जो की लड़की का नाम है।
12=L
01=A
20=T
01=A


Like it? Share with your friends!

-2
3 shares, -2 points

What's Your Reaction?

Funny Funny
4
Funny
confused confused
2
confused
love love
2
love
lol lol
4
lol
omg omg
0
omg

Comments

comments