Vah Kon hai jo hamesha daudata hai kabhi chalta nahi hai – 15 Paheliyan in Hindi


0

हेलो दोस्तों आज मैं आपके लिए 15 मजेदार पहेलियाँ उत्तर सहित लेकर आया हूँ। जिन्हें पढ़कर आपको बहुत मजा आएगा और आप इन्हें अपने दोस्तों के साथ शेयर भी कर सकते है। तो आए जानते है इन मजेदार पहेलियाँ के बारे में।

  1. एक टोकरी में 5 सेब हैं। 5 सेबों को 5 बच्चों में ऐसे बांटो के सबके पास 1-1 सेब हो और टोकरी में भी 1 सेब हो ??
    उत्तर – 4 बच्चों को 1-1 सेब दो और पांचवे बच्चे को सेब टोकरी में रख कर दो।
  2. वह कौन सी चीज़ है जो एक जगह से दूसरी जगह जाती तो है, पर अपनी जगह से हिलती नहीं? बताओ ??
    उत्तर – सड़क या रास्ता
  3. तीतर के दो आगे तीतर, तीतर के दो पीछे तीतर, बोलो कितने तीतर ??
    उत्तर – तीन
  4. तीन मुहं की तितली, नहा तेल से निकली ??
    उत्तर – समोसा
  5. जितना ज्यादा मैं बढूँगा उतना कम आप देख पाओगे। मैं क्या हूँ ??
    उत्तर – अँधेरा
  6. हरे रंग के दरवार में इक बैठा है राजा, काँटों में पला है मगर निराली उसकी आभा ??
    उत्तर – गुलाब
  7. पंख नहीं उड़ती हूँ मैं, हाथ नहीं लड़ती हूँ मैं ??
    उत्तर – पतंग
  8. लोहे की है दो तलवारें, खूब लड़ें पर साथ रहें ??
    उत्तर – कैँची
  9. एक ऐसा शब्द बतायें जिससे फूल फल और मिठाई बन जाये।
    उत्तर – गुलाबजामुन
  10. सदा ही मैं चलती रहती, फिर भी कभी नहीं मैं थकती। जिसने मुझसे किया मुकाबला, उसका ही कर दिया तबादला। बताओ तो मैं हूँ कौन ??
    उत्तर – घड़ी
  11. दो भाई है एक रंग के, गहरा उनका नाता। एक खो गया मेले में, तो दूजा भी काम न आता ??
    उत्तर – जूता
  12. ऊपर से वह हरा है, अन्दर से है लाल। उतना मीठा रस भरा, जितनी मोती खाल ??
    उत्तर – तरबूज
  13. वह कौन सी चीज़ है जो हमेशा दौड़ती है, कभी चलती नहीं ??
    उत्तर – इंजन
  14. राजा महाराजाओं के ये कभी बहुत ही आया काम, संदेशा इसने पहुंचाया सुबह चाहे यां थी शाम, बतलाओ अब इसका नाम ??
    उत्तर – कबूतर
  15. चल पड़ती तो चल जाती, बिना सहारे ठहर न पाती ??
    उत्तर – कुर्सी


Like it? Share with your friends!

0

What's Your Reaction?

Funny Funny
1
Funny
confused confused
0
confused
love love
0
love
lol lol
0
lol
omg omg
0
omg

Comments

comments