Vladimir Putin Biography in Hindi : Political Career, Wife, Education…


0
1 share

Vladimir Putin Biography:

व्लादिमीर पुतिन रूस के राष्ट्रपति (the president of Russia) (7 मई से अब तक) है। उनका जन्म 7 अक्टूबर 1952 में
लेनिनग्रेड, रूसी गणराज्य, सोवियत संघ में हुआ। उन्होंने KGB (सोवियत संघ की गुप्तचर संस्था) में लगभग 15 वर्षो तक कार्य किया। इसके आलावा सन् 2000 से 2008 तक रूस के राष्ट्रपति एवं 1999 से 2000 और 2008 से 2012 तक रूस के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।

Facts About Vladimir Putin

जन्म7 अक्टूबर 1952
आयु69 वर्ष (2021)
जन्म स्थानलेनिनग्रेड रूसी गणराज्य, सोवियत संघ (वर्तमान सेंट पीटर्सबर्ग Russia)
पिता का नामVladimir Spiridonovich Putin
माता का नामMaria Ivanovna Putina
पत्नी (Spouse)Lyudmila Shkrebneva
बच्चे मारिया, येकटेरिना
शैक्षिक सम्बद्धता सेंट पीटर्सबर्ग स्टेट यूनिवर्सिटी (LLB), Saint Petersburg Mining Institute (Ph.D.)
Early Careerकेजीबी (सोवियत संघ की गुप्तचर संस्था) लेफ्टिनेंट कर्नल (1975–1991)

उनका प्रारंभिक जीवन, परिवार, शिक्षा, विवाह और बच्चे

पुतिन जन्म 7 अक्टूबर 1952 को लेनिनग्राद, रूस, यूएसएसआर (वर्तमान सेंट पीटर्सबर्ग, रूस) में हुआ था। उनके दो भाई और वह सबसे छोटे भाई हैं। उनके पिता व्लादिमीर स्पिरिडोनोविच पुतिन थे, वे सोवियत नौसेना में एक सिपाही थे, उन्होनें द्वितीय विश्व युद्ध की शुरुआत में एनकेवीडी की विनाश बटालियन में कार्य किया था। बाद में, उन्हें नियमित सेना में स्थानांतरित कर दिया गया और वर्ष1942 में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी मां मारिया इवानोव्ना, एक कारखाने में काम करती थीं।

युद्ध के बाद, पुतिन का परिवार सेंट पीटर्सबर्ग में रहने चले गए। वर्ष 1960–68 में पुतिन की लेनिनग्राद में प्राइमरी स्कूल शिक्षा पूरी हुई। उसके पश्चात् उनकी शिक्षा एक प्रौद्योगिकी संस्थान के तत्वावधान में एक रसायन विज्ञान-केंद्रित चुंबक विद्यालय हुआ और उन्होंने वर्ष 1970 में वहां अपनी पढ़ाई पूरी की। उनका ग्रेजुएशन वर्ष 1975 में पूरी हुई। उनकी थीसिस “अंतर्राष्ट्रीय कानून में सबसे पसंदीदा राष्ट्र व्यापार सिद्धांत” पर थी। उनका ल्यूडमिला शकरबनेवा से शादी हुई और उन दोनो की दो बेटियां, मारिया और कतेरीना हुई।

पुतिन का लाइफस्टाइल

पुतिन राजनीतिज्ञ होने के साथ साथ कई अन्य क्षेत्रों में माहिर है, जैसे-

  • वे जूडो में ब्लेक बैल्ट मास्टर हैं। फिटनेस के मामले में वह बहुत ही अच्छे है।
  • पुतिन को तैराकी (Swimming) का शौक है।वे हवाई जहाज उड़ाने का जानते है, यू कहे की उनको हवाई जहाज उड़ाने का शौक है। उनके पास 50 एयरक्राफ्ट हैं। रूस के एक जंगल में भयंकर आग में उन्होंने स्वयं एयरक्राफ्ट उड़ाकर लोगों को रेस्क्यू भी किया था।
  • उनको आउटडोर गेम्स खेलना पसंद हैं और कभी कभार वे आइस हॉकी खेलते हैं।
  • वे हथिारों का बहुत ही शौकिन है। जब भी देश के लिए नए हथियार बन कर तैयार होते है उसका टेस्ट जरूर करते है।

पुतिन का कैरियर

पुतिन KGB (सोवियत संघ की गुप्तचर संस्था) में लगभग 15 वर्षो तक कार्य करने के पश्चात् वर्ष 1990 में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद के साथ सक्रिय KGB सेवा से रिटायर हुए और लेनिनग्राद स्टेट यूनिवर्सिटी के रक्षक बनने के लिए रूस आए और संस्थान के बाहरी संबंधों के कार्यभार संभाला शुरू किया।

उनके कैरियर का मुख्य पड़ाव तब हुआ जब सेंट पीटर्सबर्ग के पहले लोकतांत्रिक रूप से चुने गए मेयर सोबचक का सलाहकार बना। वे सोबचक का विश्वास और समर्थन प्राप्त किया तथा कार्य करने की अपनी योग्यता के लिए जाना गया।

वर्ष 1994 में प्रथम उप महापौर के पद उन्होंने पदभार ग्रहण किया। वर्ष 1996 में मास्को में निवास करने लगे और क्रेमलिन के मुख्य प्रशासक पावेल बोरोडिन के डिप्टी के रूप में राष्ट्रपति पद के कर्मचारियों में शामिल हो गए। उसके पश्चात लेनिनग्रादर अनातोली चुबैस (साथी) के ख़ास हो गए तथा प्रशासनिक पदों पर कार्य करने लगे।

मार्च 2000 में राष्ट्रपति चुनाव में लगभग 53 प्रतिशत वोटों के साथ जीत दर्ज किया। उन्होंने भ्रष्टाचार को समाप्त करने एवं एक मजबूत विनियमित बाजार अर्थव्यवस्था स्थापित करने का वादा किया था।

2001 में, उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश के 1972 के एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल संधि को आगे ना ले जाने के निर्णय पर कड़ी आपत्ति जताई। 2002-2003 में, पुतिन जर्मन चांसलर गेरहार्ड श्रोडर और फ्रांसीसी राष्ट्रपति के साथ एक नई संबंध स्थापित की।

1990 के दशक में लंबी मंदी के पश्चात् रूस की अर्थव्यवस्था में तेजी आने लगी और इसलिए मार्च 2004 में पुतिन को पुनः फिर से चुना गया। दिसंबर 2007 में, संसदीय चुनावों में, पुतिन की पार्टी, यूनाइटेड रूस ने भारी बहुमत से सीटें जीत हासिल किया। वर्ष 2008 में एक संवैधानिक प्रावधान के बदलाव ने पुतिन को पद छोड़ने के लिए विवश होना पड़ा और उन्होंने दिमित्री मेदवेदेव को अपना कार्यभार सौंपा।

वर्ष 2008-2012 से वे रूस के प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया। उसके बाद वर्ष 2012 से 2018 तक पुनः रूस के राष्ट्रपति बने।

वर्ष 2018 में, उन्होंने 76% से अधिक मतों के साथ राष्ट्रपति चुनाव जीता। 7 मई 2018 को, उनका चौथा कार्यकाल शुरू हुआ, यह कार्यकाल वर्ष 2024 तक चलेगा।

Awards & Honours

उन्होंने अपने इस कैरियर में कई देशों से उपाधी प्राप्त किया है जिसमे से है:–

कजाकिस्तान से नूरसुल्तान नज़रबायेव पुरस्कार ऑर्डर ऑफ येलबासी; चीन से मैत्री का आदेश; तुर्कमेनिस्तान से आदेश सहयोग के विकास में योगदान के लिए तथा यूएई से ऑर्डर ऑफ जायद। अन्य उपाधि वर्ष 2007 में टाइम के द्वारा पर्सन ऑफ द ईयर पुरस्कार दिया गया।


Like it? Share with your friends!

0
1 share

What's Your Reaction?

Funny Funny
3
Funny
confused confused
0
confused
love love
1
love
lol lol
1
lol
omg omg
1
omg

Comments

comments