Russia के राष्ट्रपति Vladimir Putin से संबंधित 10 महत्वपूर्ण प्रश्न | Imp GK for Russian President


0
3 shares
vladimir putin

Vladimir Putin से संबंधित 10 महत्वपूर्ण प्रश्न

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज कल बहुत चर्चा में है। हर कोई कोई देश उनके बारे में कई अच्छी या कई बुरी बाते बता रहे है, परंतु हम उनके बारे में सही और सटीक जानकारी उपलब्ध कराएंगे। जिसको जाना आपके लिए बहुत अच्छा साबित होगा। हम सभी जानते है कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को इतने दिन हो गए। कभी से आस नहीं ए रही है की थम जाए। आइए व्लादिमीर पुतिन से संबंधित 10 महत्वपूर्ण प्रश्न को देखते है।


प्रश्न 1. व्लादिमीर पुतिन का जन्म कब और कहा़ हुआ था?
उत्तर: व्लादिमीर पुतिन जन्म 7 अक्टूबर 1952 को सेंट पीटर्सबर्ग, रूस में हुआ था। उस समय रूस सोवियत संघ का हिस्सा था जब उसे नाम लेनिनग्राद, रूस, यूएसएसआर था।

प्रश्न 2. पुतिन रूस के राष्ट्रपति कब बने?
उत्तर: व्लादिमीर पुतिन मार्च 2000 में राष्ट्रपति चुनाव में लगभग 53 प्रतिशत वोटों के साथ जीत दर्ज किया। वे 2000 में सबसे पहले राष्ट्रपति बने। उसके पश्चात् मार्च 2004 में पुतिन को पुनः फिर राष्ट्रपति के लिए चुना गया। दिसंबर 2007 में, संसदीय चुनावों में, पुतिन की पार्टी, यूनाइटेड रूस ने भारी बहुमत से सीटें जीत हासिल किया। वर्ष 2008 में एक संवैधानिक प्रावधान के बदलाव ने पुतिन को पद छोड़ने के लिए विवश होना पड़ा।
वर्ष 2008-2012 से वे रूस के प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया। उसके बाद वर्ष 2012 से 2018 तक पुनः रूस के राष्ट्रपति बने। 7 मई 2018 को, उनका चौथा कार्यकाल शुरू हुआ और यह कार्यकाल वर्ष 2024 तक चलेगा।

प्रश्न 3. व्लादिमीर पुतिन का पूरा नाम क्या है?
उत्तर: व्लादिमीर पुतिन का पूरा नाम व्लादिमीर व्लादिमीरोविच पुतिन (Vladimir Vladimirovich Putin) है। उनके पिता व्लादिमीर स्पिरिदोनोविच पुतिन तथा माता का नाम मारिया इवानोव्ना शेलोमोवा था।

प्रश्न 4. व्लादिमीर पुतिन को ब्लैक बेल्ट कौन सी मार्शल आर्ट में मिली है?
उत्तर: व्लादिमीर पुतिन को जूडो में ब्लैक बेल्ट मिली हुई है। उनको यह वर्ष 2013 में हुए वर्ल्ड ताईक्वाडो के द्वारा दिया गया था।

प्रश्न 5. राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एजुकेशन में कौन सी डिग्री हासिल की हुई है?
उत्तर: पुतिन ने अपनी स्नातक की डिग्री लॉ में सेंट पीटर्सबर्ग यूनिवर्सिटी रूस से किया।

प्रश्न 6. व्लादिमीर पुतिन के वाइफ का नाम क्या है?
उत्तर: व्लादिमीर पुतिन के वाइफ (Putin’s wife) का नाम Lyludmila Aleksandrovna Ocheretnaya है। उनके दो पुत्री हैं, पहली Maria Vorontsova व दूसरी Katerina Tikhonova.

इन्हे भी पढ़े:– Vladimir Putin Biography in Hindi : Political Career, Wife, Education

प्रश्न 7. रूस के वर्तमान प्रधानमंत्री कौन है?
उत्तर: अभी वर्तमान में रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्टिन (Mikhail Mishustin) है। वे 16 जनवरी 2020 से रूस के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यरत हैं।

प्रश्न 8. रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध प्रारंभ कब हुआ और युद्ध का कारण क्या है?
उत्तर: रूस और यूक्रेन के बीच पहले रूस द्वारा क्रीमिया को अपने देश में मिलने से विवाद का जन्म हुआ। फिर यूक्रेन का नाटो में शामिल होने वाला प्रस्ताव से रूस काफी हद तक सहम गया। और यही युद्ध का कारण बन गया। रूस ने 24 फरवरी 2022 को यूक्रेन पर आक्रमण किया।

प्रश्न 9. वर्तमान में पुतिन ने अपनी अंतिम भारत की यात्रा कब की थी?
उत्तर: वर्तमान (मार्च 2022) में पुतिन ने अपनी अंतिम भारत की यात्रा दिसंबर 2021 में की थी।

प्रश्न 10. रूस कौन सी महाद्वीप में स्थित है?
A. अफ़्रीका
B. एशिया
C. यूरोप
D. उत्तरी अमेरिका
इसका जवाब आप कॉमेंट करके बताएगा।


Like it? Share with your friends!

0
3 shares

What's Your Reaction?

Funny Funny
2
Funny
confused confused
9
confused
love love
19
love
lol lol
6
lol
omg omg
3
omg

Comments

comments