एक लड़का था january एक लड़की थी february… Funny Paheliyan with Answers


-4
11 shares, -4 points

नमस्कार दोस्तो कैसे हो आप सभी लोग आज के पोस्ट में बहुत ही शानदार पहेलियां हमने डाली पूरी पहेली पढ़ के सच में आपको बहुत ही अच्छी लगने वाली है तो चलिए बिना समय गवाए पहेलियों पे चलते है।

पहेली 1. ऐसी कौन सी चीज है जिसे हम निगले तो जिंदा रह जाएं अगर वह हमें निगले तो हम मर जाएं।
उत्तर – पानी

पहेली 2 . वह कौन सी चीज है जो सिर्फ बोलने से टूट जाती है।
उत्तर – खामोशी

पहेली 3. ऐसी कौन सी चीज है जिसे बहुत खराब माना जाता है फिर भी उसे पीने के लिए कहा जाता है।
उत्तर – गुस्सा

पहेली 4. वह कौन है जो आपका माल भी रख लेता है और पैसे भी नहीं देता।
उत्तर – नाई

पहेली 5. दूल्हे का बाप दूल्हे को ऐसा क्या देता है जो शादी वाले दिन तो दूल्हे के पास होता है लेकिन शादी के बाद खत्म हो जाता है।
उत्तर – सुख और चैन

पहेली 6. वह कौन सी चीज है जो एक जगह से दूसरे जगह जाती है, पर अपनी जगह से हिलती नही?
उत्तर – सड़क

वह क्या है जो सुबह 4 टांगों पर, दोपहर को दो टांगों पर, और शाम को 3 टांगों पर चलता है ? Interesting GK

पहेली 7. वो क्या है जो मन में है और दिल में है, पर धड़कन में नहीं है?
उत्तर – आमिर खान

पहेली 8. तीन घर है तीनो में आग लगी है, एक मे सोना है, एक मे हीरा, और एक मे 2 लड़कियां है, एम्बुलेंस आएगी तो सबसे पहले किस घर की आग बुझाएगी ?
उत्तर – एम्बुलेंस आग बुझाती है क्या ?

पहेली 9. 1 रुपये को 2 लोगों में बांटना है एक को 10 पैसा कम और दूसरे को उससे 10 पैसा ज्यादा होना चाहिए ?
उत्तर – 45 पैसा, 55 पैसा

पहेली 10. काला हण्डा, उजला भात, ले लो भाई हाथों-हाथ।
उत्तर – सिंघाडा

पहेली 11. ऐसी कौन सी चीज है जो सोने की है लेकिन सुनार की दुकान पर नहीं मिलती?
उत्तर – तकिया और चारपाई

पहेली 12. न काशी , न काबा धाम , बिन जिसके हो चक्का जाम पानी जैसी चीज है वह झट से बताओ उसका नाम।
उत्तर – पेट्रोल

पहेली 13. ऐसी कौन सी चीज है जो समुद्र में पैदा होती है और आपके घर में रहती है?
उत्तर – नमक

1 ₹ में 40 चिड़िया, 3 ₹ में 1 कबूतर तो बताओ 100 ₹ में 100 पक्षी कैसे खरीदेंगे ? Interesting GK

पहेली 14. वो कौन है जिसका पेट फूला हुआ है मगर वो दवाई नही खाता और दिन-रात बिस्तर पर ही लेता हुआ रहता है..?
उत्तर – तकिया

पहेली 15. तीन अक्षर का मेरा नाम, आदि कटे तो बने चार। अंत कटे तो न मैं जानू, बोलो करो सोच-विचार।
उत्तर – अचार

पहेली 16. एक फूल यहां खिला , एक खिला कोलकाता , अजब अजूबा हमने देखा, पत्ते के ऊपर पत्ता।
उत्तर – पत्ता गोभी

पहेली 17. आदि कटे तो गीत सुनाऊँ, मध्य कटे तो संत बन जाऊँ, अंत कटे साथी बन जाता, सबके मन को हरदम भाता ।
उत्तर – संगीत

पहेली 18. हरी थी मन भरी थी , लाख मोती जड़ी थी राजाजी के बाग में दुशाला ओढ़े खड़ी थी|
उत्तर –भुट्टा ( मक्का )

पहेली 19. ऐसा कौन सा फल है , जिसके पेट में दांत होते हैं |
उत्तर – अनार

पहेली 20. आपको अगले महीने का नाम बताना है-
एक लड़का था – january
एक लड़की थी- february
दोनो कॉलेज गए – march
दोनो में प्यार हुआ – april
वो लड़का कौन था ?

उत्तर – May

तो आपको ये पोस्ट कैसा लगा कमेंट में जरूर बताएं अगर आपको पसन्द आया तो अपने दोस्तो को भी शेयर कर के बता सकते है और अपना फीडबैक जरूर दीजियेगा हमे सपोर्ट करने के लिए।


Like it? Share with your friends!

-4
11 shares, -4 points

What's Your Reaction?

Funny Funny
7
Funny
confused confused
7
confused
love love
7
love
lol lol
3
lol
omg omg
6
omg

Comments

comments