लड़के का ससुर लड़की के ससुर का बाप है… Paheliyan in Hindi


-5
24 shares, -5 points

पहेली 1. दुनिया में सबसे ज्यादा गवाही देने वाला कौन है?

जवाब: इतिहास
इतिहास ही है जो दुनिया में सबसे ज्यादा गवाही देने वाला है। क्योंकि लोग कहते है की इतिहास गवाह है।

पहेली 2. वह कौन है जो पैदल चलकर भी नही थकता है?

जवाब: परछाई

परछाई है जो चाल कर दौड़कर भी नही थक सकता है।

पहेली 3. सबके पास ऐसी कौन सी चीज है जिसे वह बदलना चाहता है, लेकिन बदल नही सकता है?

जवाब: किस्मत

लोग हमेशा अपने किस्मत के बारे में शिकायत करते रहते है और संतुष्ट नहीं हो पाते हैं। और अपनी किस्मत को बदलना चाहते हैं।

पहेली 4. वह कौन सा है जो सुबह से लेकर शाम तक सूरज की ओर ही देखता रहता हैं?

जवाब: सूरजमुखी

सूरजमुखी का फूल है जो आसमान की ओर मुख रहता है। यह ऊपर की तरह होने के कारण हमेशा इस पर सूर्य की रोशनी पड़ती रहती है।

20 हसमुख पहेलियाँ

पहेली 5. जितना ज्यादा साफ करोगे उतना ही काला हो जाता है?

जवाब: ब्लैकबोर्ड

ब्लैकबोर्ड हमेशा काला रहता है और इसे साफ करने पर हमे काला नजर आता है।

पहेली 6. एक ही शक्ल और एक ही नाम, बीच में रहता इसके काम। बोल न जाने सुनते संग, उन दोनों के बीच सुरंग।

जवाब: कान

पहेली 7. इधर खूंटा उधर खूंटा,
गाय मखमली दूध मीठा। बूझो तो जाने?

जवाब: सिंघाड़ा

सिंघाड़ा त्रिकोण आकार का होता है और यह प्रत्येक कोने में खूंटा जैसे दिखाई देती हैं। जैसे ही इसके छिलके को उतारा जाता है दूध के समान सफेद और स्वाद में मीठा होता है।

पहेली 8. मटर + ch
फल का नाम बताओ?

जवाब: मटर (PEA) + CH = PEACH

पहेली 9. Key + V

जवाब: Key + V = KIWI 🥝

पहेली 10. चार अक्षर का है मेरा नाम,
गहरी छाया फल देता मेरा काम।
पत्तों से कीड़े है पतले,
कीड़ों से हम कपड़ा बुनते।

जवाब: शहतूत

एक फल दार वृक्ष होता है जिसकी ऊंचाई कम और छाया दार होती है।

पहेली 11. अफ्रीका में एक बच्चे का जन्म हुआ, बताओ उस बच्चे का दांत का रंग क्या होगा।

जवाब: कभी पैदा हुए बच्चे के दांत देखे एच क्या?

पहेली 12. दुनिया का सबसे पहला आलू कहा पाया गया था?

जवाब: जमीन के नीचे 😅

पहेली 13. एक लाठी की सुनो कहानी, छुपा है, जिसमे मीठा मीठा पानी?

जवाब: गन्ना

पहेली 14. अगर मैं नाक चढ़ जाऊं,
तब कान पकड़ कर खूब पढ़ाऊं, बताओ मैं कौन हूं?

जवाब: चश्मा

जवाब 15. मेरे नाम से सब डरते हैं,
मेरे लिए सब परिश्रम खूब करते है, बोलो मैं कौन?

जवाब: परीक्षा
परीक्षा से सबको डर लगता है, परन्तु सब इसमें सफल होना चाहते है। जिसके लिए लोग खूब मेहनत भी करते है।

पहेली 16. एक गुफा के दो रखवाले, दोनो लंबे, दोनो काले, बूझो तो जाने?

जवाब: मूंछ

पहेली 17. हरी हरी मछली के
हरे हरे अंडे।
जल्दी से बूझो पहली
वरना पड़ेगे डंडे ?

जवाब: मटर

पहेली 18. एक प्लेट में तीन चमच।
बताओ वह क्या?

जवाब: पंखा

सीलिंग फैन में तीन ब्लेड रहते है जो चमच के समान और यह ब्लेड प्लेट के समान नट बोल्ट से अटैच रहते है।

पहेली 19. छोटा हूं पर बड़ा कहलाता,
रोज दही की नदी में नहाता, बताओ मैं कौन?

जवाब: दही बड़ा

पहेली 20. एक लड़का एक लड़की, ना वो पति पत्नी,
ना वो भाई बहन, ना वो मां बेटा। लड़की का ससुर लड़के के ससुर का बाप है तो बताओ लड़के और लड़की का क्या रिश्ता है?

जवाब: सास और दामाद का रिश्ता होगा।
इसका यह मतलब है की लड़की का ससुर और लड़के के ससुर बाप बेटा है, और लड़की बहु है। और लड़का बता रहा है की मेरा ससुर, मतलब लड़की की बेटी की शादी लड़के से हुई है। इस हिसाब से लड़की लड़के की सास हुई। इसलिए इन दोनों रिश्ता सास और दामाद का है।


Like it? Share with your friends!

-5
24 shares, -5 points

What's Your Reaction?

Funny Funny
4
Funny
confused confused
5
confused
love love
3
love
lol lol
0
lol
omg omg
1
omg

Comments

comments