10 Very Intresting Paheliya In Hindi - Mehul Jain - Mehul Jain

10 Very Intresting Paheliya In Hindi – Mehul Jain


1

पहेली .1 शुरु कटे तो नमक बने, मध्य कटे तो कान। अन्त कटे तो काना बने, जो न जाने उसका बाप शैतान।

उत्तर :- कानून

पहेली .2 परिवार हरा हम भी हरे एक थैली में तीन चार भरे, बताओ क्या हैं ?

उत्तर :- मटर

पहेली .3 वो क्या है जो सदियों पुराना है मगर हर महीने नया है

उत्तर :- चांद

पहेली .4 गला है पर सर नहीं,बाहें है पर हाथ नहीं – बूझो तो जाने ?

उत्तर :- शर्ट

पहेली .5 खाते नहीं चबाते लोग, काठ में कड़वा रस संयोग। दांत जीभ की करे सफाई बोलो बात समझ में आई।

उत्तर :- दाँतुन

पहेली 6 :- चार ड्राइवर एक सवारी, उसके पीछे जनता भारी। मुर्दा ?

उत्तर :- मुर्दा

पहेली 7 :- मैं मरूँ मैं कटु, तुम्हें क्यों आँसू आए।

उत्तर :-प्याज

पहेली 8 :- ऊँट की बैठक, हिरण की चाल, बोलो वह कौन है पहलवान।

उत्तर :- मेंढक

पहेली 9 :- बीमार नहीं रहती, फिर भी खाती गोली। बच्चे, बूढ़े डर जाते, सुनकर मेरी बोली।

उत्तर :- बंदूक

पहेली .10 ऐसा कौन सा काम है जो कुंवारी लड़की नहीं कर सकती है?

उत्तर:- मांग में सिंदूर नहीं भर सकती है।


Like it? Share with your friends!

1

Comments

comments