
सवाल – 1
आपके पिताजी की पत्नी के भाई की माताजी आपकी क्या लगेंगी?
उत्तर: नानी
सवाल – 2
आपकी बहन के पिता के बेटे की माँ की बहन का बेटा आपका कौन है?
उत्तर: भाई
सवाल – 3
राजू, पप्पू और रिया भाई-बहन हैं, तो रिया के पति के ससुर की पत्नी, पप्पू की क्या है?
उत्तर: सास
सवाल – 4
एक व्यक्ति की ओर इशारा करते हुए श्याम ने रेखा से कहा, “उसकी माँ तुम्हारे पिता की इकलौती पुत्री है।” तो रेखा का उस व्यक्ति से क्या सम्बन्ध है?
उत्तर: माँ
सवाल – 5
दीपक के पिता का नाम विनोद है। विनोद का भाई अरुण है। दीपक, अरुण का क्या लगता है?
उत्तर: भतीजा
सवाल – 6
आपकी माता की माता के पुत्र की पत्नी आपकी क्या होगी?
उत्तर: मामी
सवाल – 7
आपके पिताजी की पत्नी के भाई की माता जी आपकी क्या लगेगी?
उत्तर: नानी
सवाल- 8
Can you Solve?
आपकी सगी बहन के पापा की बहन आपकी क्या लगेगी?
A. मम्मी
B. नन्द
C. बहन
D. बुआ
उत्तर: D. बुआ
व्याख्या: आपकी बहन के पापा यानी आपके पापा। आपके पापा की बहन आपकी बुआ होती हैं।
सवाल – 9
आपकी मम्मी के पापा की पत्नी की बेटी की बहन के नाना की पत्नी के पति की बेटी आपकी क्या लगेगी?
जवाब – माँ या मौसी
सवाल – 10
आपकी सगी बहन के पापा की बहन आपकी क्या लगेगी?
उत्तर: बुआ
सवाल आपके लिए
आपके पिताजी की पत्नी के भाई की माता जी आपकी क्या लगेगी?
(A) दादी
(B) बुआ
(C) नानी
(D) चाची















